फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 60 रुपये की रेल यात्रा पड़ी 180 रुपये में

Wed, 10 Jun 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ट्रेनों के लेट होने से बेकार हुए रेलवे टिकट दिखतो गांव चांदपुर कासगंज के श्याम सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रेनों के समय में किए गए बदलाव का असर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों पर भी पड़ा। कासगंज जनपद के गांव चांदपुर निवासी श्याम सिंह को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए सस्ती रेल यात्रा छोड़कर महंगे सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ा। इस कारण उनका खर्च तीन गुना तक बढ़ गया।
विज्ञापन

श्याम सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए कासगंज से हाथरस आ रहे थे। उन्हें बागला कॉलेज पहुंचना था। उन्होंने कासगंज में नियमित ट्रेन के समय पर 30-30 रुपये के दो रेल टिकट खरीदे थे। सामान्य स्थिति में मात्र 60 रुपये में दोनों लोग हाथरस पहुंच जाते, लेकिन ट्रेन के समय में बदलाव और करीब एक घंटा 20 मिनट की देरी के कारण उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की चिंता सताने लगी।
परीक्षा छूटने के डर से उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के बजाय सड़क मार्ग से यात्रा करने का फैसला किया। इसके बाद बस और टेंपो से सफर कर हाथरस पहुंचे। इस यात्रा में उन्हें करीब 180 रुपये खर्च करने पड़े। श्याम सिंह का कहना था कि यदि ट्रेन का समय नहीं बदला गया होता तो वे कम खर्च में आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच जाते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें