फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंबा में डूबा तीन साल का बच्चा, घंटों तलाशने के बाद भी नहीं मिला, बच्चे की तलाश जारी

Sun, 27 Jul 2025 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आशंका  व्यक्त की जा रही है कि तेज बहाव के चलते बच्चा बह कर बहुत आगे निकल गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश जारी है । बंबा पर भारी भीड़ जमा है।
विज्ञापन
बंबा पर इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबा में एक मासूम गिरकर डूब गया। बच्चे को पानी में बहुत आगे तक तलाशा गया, पर वह कहीं न मिला। बच्चे की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


हाथरस रोड स्थित गांव बसई के पास से निकल रहे बंबा में 27 जुलाई की सुबह नौ बजे तीन वर्षीय बच्चा ऋषिपाल पुत्र श्याम बाबू गिर पड़ा। उसके गिरने के बाद साथ के बच्चों ने शोर मचाया। बारिश के कारण बंबा पूरा भरकर तेज बहाव के साथ चल रहा है। बच्चे के गिरने की सुनकर लोग बंबा के पास पहुंचे,पर बच्चा कहीं नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

विज्ञापन

बंबा में पानी के तेज बहाव की तरफ 50 से ज्यादा लोग बच्चे को तलाश करते हुए आगे गए, लेकिन दोपहर तक काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं लगा। सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना मय पुलिस वहां पहुंच गए। सभी बच्चे की तलाश कर रहे हैं लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पा रहा है। आशंका  व्यक्त की जा रही है कि तेज बहाव के चलते बच्चा बह कर बहुत आगे निकल गया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश जारी है । बंबा पर भारी भीड़ जमा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें