मुरसान क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बालिका के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बालिका के पिता का कहना है कि 13 जून की शाम करीब छह बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी अपने खेत के पास नलकूप पर बैठी थी। इस दौरान दूसरे गांव का रहने वाला किशोर आ गया और उसे पास में चरी के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत देख परिजनों ने पुलिस को बुला लिया।
दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। सूचना पर थाना चंदपा, सादाबाद व मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।