फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संयुक्त समीक्षा करने पहुंची चिकित्सकों की टीम

Sun, 18 Jan 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त समीक्षा मिशन के तहत शनिवार को आगरा से चिकित्सकों की टीम जिले में पहुंची। स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ. राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। टीम ने सीएमओ डॉ. राजीव रॉय व सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश से जिले में संचालित अस्पतालों व यहां दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आगरा के एडी हेल्थ कार्यालय से यहां आए मंडलीय सर्विलांस अधिकारी आनंद वर्मा ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ब्लड बैंक, टीबी अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। तीन दिन तक टीम जिले में रहेगी। इस बीच स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सुधार व सुझाव के लिए 21 जनवरी को आगरा में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें