सांप खेत से निकल कर स्कूल में घुस गया। वहां पर सांप ने एक छात्रा को काट लिया। छात्रा को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस में सादाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 20 नवंबर को कक्षा आठ की छात्रा दीपा पुत्री मनवीर सिंह निवासी नगला कली को सर्प ने डस लिया। घटना से स्कूल में मौजूद छात्राओं और शिक्षिकाओं में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह मौके से सर्प को भगाया गया।
विज्ञापन
बताते हैं यह सर्प खेतों की ओर से आकर स्कूल में घुस गया था। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी, प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और छात्रा को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।