फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे-धुंध से बढ़ रहे सड़क हादसे: धुंधले रिफ्लेक्टर टेप पर होगा चालान, फिटनेस टेस्ट भी नहीं

Thu, 20 Nov 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यदि वाहन पर लगे रिफ्लेक्टर टेप धुंधले, टूटे, फटे, खुरचे हुए या मानक से अलग पाए जाते हैं, तो फिटनेस प्रमाणपत्र तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। रियर मार्किंग प्लेट या टेप का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर की जांच करते विभागीय कर्मी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब किसी भी भारी वाहन, बस, ट्रक, टेंपो या वाणिज्यिक वाहन को तभी फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जब उस पर एआईएस-090 और एआईएस-089 मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हों। टेप धुंधले होने पर चालान काटा जाएगा।

विज्ञापन


जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि वाहन पर लगे रिफ्लेक्टर टेप धुंधले, टूटे, फटे, खुरचे हुए या मानक से अलग पाए जाते हैं, तो फिटनेस प्रमाणपत्र तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। रियर मार्किंग प्लेट या टेप का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा जाएगा। अब केवल टेप लगे होने भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनकी गुणवत्ता, चमक और दृश्यता भी जांच का हिस्सा होगी।

एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर टेप लगवा लें, ताकि जुर्माने से बचा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मानक वाले टेप कम दृश्यता में वाहन को दूर से पहचानने में मददगार होते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन


आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि कई वाहन मालिक निम्न गुणवत्ता के रिफ्लेक्टर टेप लगा लेते हैं, जो कुछ दिनों में धुंधले हो जाते हैं। ऐसे टेप धुंध में दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे चल रहे वाहन चालक समय रहते आगे वाले वाहन से दूरी नहीं बना पाते और हादसे हो जाते हैं। इसी वजह से अब मानक टेप अनिवार्य किए गए हैं। इन्हें नियमित रूप से बदलने की सलाह भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें