फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गीगला के निकट मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्रा घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मृत छात्रा की पहचान थाना सासनी क्षेत्र के गांव छौड़ा गड़ौआ निवासी खुशबू (18) पुत्री सुनील कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी।


वह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कैसे पहुंच गई, इसकी जानकारी कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें