फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीईटी के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलेगी

Sat, 24 Oct 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बरेली से मथुरा कैंट के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का संचालन 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को तीन फेरों के लिए होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विशेष गाड़ी 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को बरेली से सुबह चार बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह बदायूं, कासगंज होते हुए हाथरस सिटी से सुबह 07:22 बजे छूटकर 08:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में यह ट्रेन इन्हीं तिथियों पर मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे रवाना होगी और हाथरस सिटी से शाम 7:12 बजे, कासगंज से रात 8:25 बजे होते हुए रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए इस पूरी ट्रेन को अनारक्षित रखा गया है, जिसमें सामान्य द्वितीय, शयनयान और कुर्सीयान श्रेणी के 12 और एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कासगंज-लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी के समय में भी आंशिक संशोधन किया है। यह ट्रेन 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को फर्रुखाबाद स्टेशन से अपने नियमित समय शाम 17:25 बजे के बजाय 35 मिनट की देरी से यानी शाम 18:00 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें