फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोशल मीडिया से मंगलामुखी गुरु-शिष्य में विवाद, दोनों आमने-सामने

Sun, 01 Nov 2026 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। जिले में मंगलामुखी समुदाय के गुरु और शिष्य के बीच का विवाद अब सोशल मीडिया से कोतवाली हाथरस गेट तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व और गंभीर आरोपों को लेकर चल रही रार सार्वजनिक हो गई है। पुलिस प्रशासन भी इस मामले में हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

शिष्य ने अपने गुरु पर दूसरे धर्म के तौर-तरीकों और नियमों के अनुसार जीवन जीने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, गुरु पक्ष का कहना है कि शिष्य क्षेत्र विशेष पर अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। वे अवैध रूप से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आंतरिक संघर्ष तब बढ़ा जब दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो डाले।
वीडियो के वायरल होने के बाद समुदाय के भीतर और बाहर चर्चाएं तेज हो गईं। मामला बढ़ने पर शनिवार को बड़ी संख्या में मंगलामुखी समुदाय के लोग कोतवाली हाथरस गेट पर एकत्र हुए। पुलिस ने विवाद में हस्तक्षेप किया। प्राचीन मंगलामुखी गद्दी की गद्दीपति और दूसरे पक्ष ने अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य इलाके की शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
विवाद की जड़
शिष्य ने अपने गुरु पर दूसरे धर्म के अनुसार रहने का आरोप लगाया है। गुरु ने शिष्यों पर इलाके में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह विवाद वर्चस्व स्थापित करने के प्रयासों से जुड़ा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें