फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसका है कहां से आया: कूड़े के ढेर में पड़ा मिला कटा हाथ, रेलवे ट्रैक पर फैली सनसनी, नहीं मिला और कोई अंग

Sat, 15 Nov 2025 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे एक युवक ने 15 नवंबर की दोपहर को कूड़े के ढेर में इंसान का हाथ पड़ा देखा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे कूड़े के ढेर में मिला इंसान का हाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के तालाब चौराहे पर रेलवे ट्रैक के पास इंसानी हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हाल ही में हुईं दुर्घटनाओं के आधार पर पुलिस यह पता करने में जुटी है कि यह हाथ किसका है और यहां कैसे आया।

विज्ञापन


तालाब चौराहा से श्रीनगर नई बस्ती की ओर से रेलवे पटरी की बाउंड्री के सहारे एक युवक ने 15 नवंबर की दोपहर को कूड़े के ढेर में इंसान का हाथ पड़ा देखा। यह देखकर युवक घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने लगभग 50 मीटर के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई और अंग नहीं मिला। लोग इस हाथ को लेकर अलग-अलग संभावनाएं जता रहे थे। सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। वहां से बताया गया कि यह जीआरपी का क्षेत्र है। जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद हाथ को कब्जे में लिया। 

जीआरपी थाना प्रभारी सुयेश सिंह चंदेल ने बताया कि हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आसपास हुईं ट्रेन दुर्घटनाओं की जानकारी की जा रही है। अक्सर दुर्घटनाओं में पूरा शरीर नहीं मिलता। संभावना है कि ट्रेन में फंसा रह जाने के बाद हाथ यहां गिरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें