फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहन की शादी के लिए रचा लूट का नाटक, खुद के हाथ पर मारा ब्लेड, खुली कहानी, रुपये बरामद

Tue, 16 Dec 2025 10:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक ने बताया कि उसे रुपये की आवश्यकता थी। फरवरी में बहन की शादी करनी थी। साथ ही कर्ज भी निपटाना था, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर एक युवक ने लूट का नाटक रच दिया। युवक ने सूचना दी कि चार बदमाश चाकू से हमला कर उससे 46 हजार रुपये लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो कहानी खुल गई। रुपये भी बरामद कर लिए गए। 

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव राजपुर निवासी विक्रम हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने विकास गुप्ता की पान मसाला की एजेंसी पर काम करता है।16 दिसंबर की सुबह वह तगादा करने के लिए गांव लाड़पुर गया था। लाड़पुर से उसने तीन जगह से व्यापारियों से 46 हजार रुपये लिए थे। दोपहर को उसने विकास गुप्ता को सूचना दी कि रास्ते में आते समय गांव राजपुर के पास नहर पटरी पर उसके साथ लूट हो गई है। दो बाइक सवार चार बदमाश उससे मारपीट कर रुपये छीन ले गए हैं। उसने जब विरोध किया तो चाकू से हमला किया है, जिसमें दोनों हाथों में चोट आई है। उसने गांव में भी यही खबर दी। गांव आकर उसने वहीं दोनों हाथों में पट्टी भी करा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि सूचना मिलते ही जंक्शन पुलिस छानबीन के लिए पहुंच गई। पूछताछ में लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच उगल दिया। युवक ने बताया कि उसे रुपये की आवश्यकता थी। फरवरी में बहन की शादी करनी थी। साथ ही कर्ज भी निपटाना था, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। पुलिस ने घर से 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। तगादे में उसे 40 हजार रुपये ही मिले थे। सीओ ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें