फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूमि विवाद और छेड़खानी में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही छह लोगों पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का कहना है कि वह मजदूरी करती है। उसके पति ने एक प्लॉट का बैनामा कराया था, जिसके लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और उसकी दीवार बनवाई थी। जब उसके पति काम करने बाहर गए, तो सोन देवी के परिजनों ने उस प्लॉट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डराया और धमकाया। महिला का आरोप है कि 18 जुलाई की शाम करीब 7 बजे जब वह कूड़ा डालने गई, तो धर्मवीर और किन्ना ने उससे छेड़खानी की। जब महिला ने पूरा मामला परिजनों को बताया तो वह शिकायत करने आरोपियों के घर गए। वहां पर धर्मवीर, किन्ना, गया प्रसाद, सोनदेवी, राखी और चंचल ने उन्हें पीट दिया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण तो करा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुरसान कोतवाली प्रभारी ममता सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें