नितिन यादव व आदर्श मिश्रा का कहना है कि बाइक से अपने खेत से आ रहे थे। तभी गांव के नामजद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो युवक बाइक से अपने खेत पर से वापस हो रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी ने दोनों युवकों को पीट दिया। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव हडैला में दो युवकों को पीटने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव हडैला के नितिन यादव व आदर्श मिश्रा का कहना है कि 8 मई की शाम 6 बजे वह बाइक से अपने खेत से आ रहे थे। तभी गांव के शनि, अन्नू, महिपाल, विजय कुमार, ललित, देवेंद्र, करन सिंह, सिद्धार्थ ने एक राय होकर उनकी पिटाई कर दी। शनि ने सरिया मारकर आदर्श का सिर फाड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।