फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लाखों के जेवर से भरा पर्स चंद घंटों में खोज निकाला

Tue, 17 Nov 2026 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। रेलवे स्टेशन जाते समय रविवार सुबह रास्ते में गिरा चार लाख रुपये के आभूषणों से भरा पर्स पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर महिला को सौंप दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ई-रिक्शा चालक तक पहुंचकर पर्स और उसमें रखा सारा सामान बरामद किया।
विज्ञापन

कासगंज निवासी रश्मि कुशवाहा पति के साथ किला रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद जाने के लिए निकली थीं। स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पर्स गायब होने का पता चला। उसमें चार अंगूठियां, मंगलसूत्र समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर, आठ हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे।
शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने मुरसान गेट से स्टेशन तक करीब 18 सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। जामा मस्जिद चौराहे पर पर्स गिरने और एक ई-रिक्शा चालक के उसे उठाने की जानकारी मिली। पुलिस ने चालक के घर से पर्स बरामद कर लिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रविवार शाम पर्स महिला को सौंप दिया गया। कोई शिकायत न मिलने पर चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें