फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ लापता युवक

विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार युवक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली एटा बागवाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक शुक्रवार की रात को अर्धबेहोशी की हालत में कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में रिश्तेदार के घर का बाहर मिला। उसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह जहरखुरानों का शिकार बना है।
विज्ञापन

सचिन कुमार पुत्र मुकुट सिंह गत सात अगस्त से अपने घर से बिना कुछ कहे सुने लापता हो गया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बागवाला थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार की रात को यह युवक अर्धबेहोशी की हालत में कोतवाली के गांव जिरौली में रिश्तेदार जितेंद्र सिंह के घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। युवक के परिजनों ने बताया कि उसके हाथ पर एक ऑटो का नंबर लिखा मिला था। उससे संपर्क किया गया तो पाया गया कि टेंपो वाले को वह पंत चौराहे पर मिला था। वहां उसने बताया कि उसे जिरौली में जितेंद्र के यहां जाना है। पुलिस के अनुसार युवक संभवत: जहरखुरानों का शिकार हुआ। उन्होंने उसके रुपये अपने रखकर उसको पंत चौराहे पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें