फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीस्ता, नगला छत्ती और सादाबाद में तीन लोग निकले कोरोन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और क्षेत्र में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसडीएम ने तीनों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। संक्रमितों के परिवार के 22 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांव सीस्ता में 35 वर्षीय युवक, प्रकाश नगर सादाबाद में 58 वर्षीय महिला और बिसावर के गांव नगला छत्ती में 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनकी जांच सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई थी। प्रकाश नगर की महिला की कोरोना संक्रमण की जांच आंख की जांच के दौरान कराई गई थी। एसडीएम ने बताया कि सभी के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्हें घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इनकी जांच भी कराई जाएगी। एसडीएम ने हिदायत देते हुए कहा कि लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न बरतें और कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें