फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10×10 मीटर में 14.780 किलो मिली धान की उपज

Thu, 22 Oct 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। खरीफ फसल की उत्पादकता का सटीक आकलन करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने मुरसान विकास खंड के गांव दयालपुर में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। 10×10 मीटर के क्षेत्रफल में 14.780 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उत्पादन के आंकड़ों का संकलन पारदर्शिता और सटीकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह प्रयोग सीसीई एग्री एप के माध्यम से कराया गया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक आकलन किया जाता है। इससे फसल उत्पादन के सही आंकड़े तैयार करने के साथ ही फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें