फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कासगंज-हाथरस रोड पर पांच करोड़ से बनेगी नई सीसी रोड

Sat, 23 May 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर के जीटी रोड पर पंत चौराहा स्थित कॉलोनी निवासियों को अब जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से कासगंज रोड व हाथरस रोड का तल ऊंचा उठाकर सीसी सड़क बनवाएगा और दोनों तरफ जलनिकासी के लिए नाले भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं एसडीएम संजय कुमार ने बताया की पंत चौराहे के आसपास के लोग जलभराव की समस्या से काफी समय से जूझ रहे थे। इसके लिए नगर पालिका ने दो बड़े नाले तो बना दिए, लेकिन सड़क का लेवल नीचा होने के कारण मामूली बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।




प्राधिकरण की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के तहत पंत चौराहे से कासगंज रोड की तरफ 100 मीटर और हाथरस रोड की तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाले मार्ग तक 400 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। पहले इस रास्ते को ऊंचा उठाया जाएगा, जिसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन




दोनों साइड में पक्के बड़े-बड़े नाले बनाए जाएंगे, जिससे बारिश का पानी आराम से सरदला गंदे नाले तक चला जाएगा और जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। इस प्रस्ताव पर चेतन शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, संजीव माहेश्वरी, ज्ञान शर्मा, फजल अली बेग, अयूब कुरैशी, अजय जादौन, बिन्नी वार्ष्णेय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें