फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोहरे में बस में पीछे से टकराई बाइक, युवक घायल

Wed, 07 Jan 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह कोहरे में सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में पीछे से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। वह अपनी चचेरी बहन को परीक्षा के लिए कॉलेज छोड़ने जा रहा था। युवती के भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन



गांव मुरवार निवासी संजना बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार को सुबह की पाली में उसकी परीक्षा थी। चचेरा भाई सार्थक उसे बाइक पर गोंडा-इगलास मार्ग स्थित गांव रामनगरिया के कॉलेज में छोड़ने जा रहा था।



सुबह करीब आठ बजे भैंया की पुलिया के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस कोहरे में नजर नहीं आई और पीछे से बाइक बस में जा टकराई। हादसे में दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर परिवार वाले और पुलिस कर्मी पहुंच गए। युवक के पैर में फ्रेक्चर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें