फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विजिलेंस टीम के जेई के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव के एक किसान ने विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम के जेई के खिलाफ घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित किसान के अनुसार 12 दिसंबर शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे पीड़ित और उसके बच्चे खेत पर गन्ना काटने गए थे, पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम के जेई रवि कुमार टीम के साथ आए।
विज्ञापन




जेई की टीम बाहर खड़ी रही। जेई घर में घुसकर वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी ने वीडियो बनाने से मना किया तो जेई ने उसके कपड़े फाड़ दिए। अभद्रता की गई। पत्नी ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित किसान की तहरीर पर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिसावा की इंस्पेक्टर रेखा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें