फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में लगी भीषण आग, शादी का सामान व नकदी राख

Wed, 14 Oct 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मोहल्ला रमनपुर में सोमवार देर रात एक मकान में आग लग गई। हादसे में सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार में हाल ही में शादी थी। हादसे में शादी का सामान व नकदी भी जल गई है। हादसे से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

रमनपुर निवासी सुभाष मजदूरी करते हैं। वे परिवार के साथ दिल्ली एक कार्यक्रम में गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटा व बेटी थे। देर रात करीब तीन बजे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे की जानकारी पर आस-पड़ोसी जाग गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सुभाष ने बताया कि 20 नवंबर को उनके बेटे की शादी तय हो चुकी है। शादी से संबंधित काफी सामान घर में रखा हुआ था। सुभाष के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सूचना देने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें