फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, नुकसान का किया जा रहा आकलन

Thu, 07 May 2026 09:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कोटा में कबाड़ का गोदाम है। गोदाम पर क्षेत्र से कबाड़ का सामान खरीदा जाता है, जिसे एकत्रित कर बाद में बड़े वाहनों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है। गोदाम में अचानक आग लग गई। कबाड़ जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद जला हुआ कबाड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में 7 मई की सुबह करीब पांच बजे कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


हाथरस के मधुगढ़ी निवासी मोहम्मद चांद का कहना है कि उनका गांव कोटा में कबाड़ का गोदाम है। उनके गोदाम पर क्षेत्र से कबाड़ का सामान खरीदा जाता है, जिसे एकत्रित कर बाद में बड़े वाहनों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है। 7 मई सुबह करीब 5:15 बजे पास के एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और उस पर नियंत्रण पाया। आग लगने की खबर से आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें