फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस के सामने हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर किया हमला

Wed, 04 Nov 2026 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुलिस चौकी में हुई मारपीट में घायल गौरव पचौरी। - फोटो : Self
विज्ञापन
हाथरस। हसायन कोतवाली की जरैरा पुलिस चौकी पर सोमवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक हिस्ट्रीशीटर ने चौकी के अंदर युवक से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। वहां मौजूद लोगों ने युवक को बचाया।
विज्ञापन

मारपीट के बाद युवक ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत के बाद एसपी के हस्तक्षेप पर तत्काल आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

गांव जरैरा में दो नवंबर की शाम ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने और दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए ग्राम जरैरा निवासी गौरव पचौरी को पुलिस चौकी जरैरा बुलाया गया था। पीड़ित गौरव पचौरी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, जब वह शाम करीब सात बजे चौकी पहुंचे, तो वहां चौकी इंचार्ज मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

इस दौरान चौकी के अंदर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर व गांव प्रशासक के पति सुशील और उसका साथी मयंक कौशिक कुर्सी पर बैठे थे। आरोप है कि देखते ही दोनों ने गौरव से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गौरव ने विरोध किया, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गए और दोनों ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

हमले के दौरान आरोपी सुशील ने जान से मारने की नीयत से गौरव का गला दबा दिया, जिससे उनकी सांसें रुकने लगीं और वे मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए। चौकी पर मौजूद अन्य लोगों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि वे चौकी से बाहर निकले तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
चौकी पर पुलिस बल कम होने के कारण पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल की, जिसके बाद पीआरवी गाड़ी के आने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए।

गुंडा एक्ट की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस चौकी के अंदर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई के लिए पत्रावली आगे बढ़ाई गई है। एएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें