फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चारा मशीन की चपेट में आकर बच्ची का हाथ कटा

Thu, 20 Aug 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
घायल बच्ची दीक्षा कुमारी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गांव नगला बीरबल में बुधवार सुबह चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची का हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव बीरबल (अतिया) निवासी कालू सिंह की चार वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी बुधवार सुबह घर के आंगन में खेल रही थी। परिजन घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। खेलते-खेलते दीक्षा चारा काटने वाली मशीन के पायों पर चढ़ गई और उसने हाथ मशीन के अंदर डाल दिया। इस दौरान अचानक बिजली आ गई और मशीन चालू हो गई। मशीन की चपेट में आने से बच्ची का हाथ हथेली के ऊपर से कटकर अलग गिर गया।
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे का दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्ची और कटे हुए हाथ को आनन-फानन निजी वाहन से आगरा ले जाया गया। वहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पिता कालू सिंह ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन चल रहा है। डॉक्टर कटे हुए हाथ को दोबारा जोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चिकित्सकों के प्रयास से हाथ जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें