फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मांग भर बनाए संबंध: नोएडा में रहकर किया कई बार दुष्कर्म, अब कर ली दूसरी युवती से शादी

Sat, 19 Apr 2025 09:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां के बीमार होने का बहाना बनाकर अपने गांव बुला लिया। उसकी मांग भरकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी उसके पास नोएडा आया और वहीं रहने लगा। वहां भी उसने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की हसायन कोतवाली में एक युवती ने सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक पर शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कहा है कि उसकी शादी उसके पिता ने क्षेत्र के एक गांव निवासी अवधेश के साथ तय की थी। इसके बाद उसकी अवधेश से फोन पर बात होने लगी। अवधेश ने अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाकर 19 मई 2024 को उसे अपने गांव बुला लिया। उसकी मांग भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया और उसके साथ संबंध बनाए। 

वह 2023 से नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रह रही थी। सात जुलाई 2024 को अवधेश उसके पास नोएडा आया और वहीं रहने लगा। वहां भी उसने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। अवधेश ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बिना बताए चार मार्च 2025 को किसी और युवती से शादी कर ली। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अवधेश, उसके माता-पिता और बहन-बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें