फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पांच किलो चांदी की लूट में एक और अभियुक्त गिरफ्तार, सभी पांच बदमाश पकड़े, चांदी और स्कूटी बरामद

Sat, 19 Apr 2025 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ईश्वरी प्रसाद अपने साथी राकेश कुमार के साथ चांदी लेने आगरा गए थे। वहां से करीब पांच किलोग्राम चांदी लेकर बाइक से अपने गांव आ रहे थे। इसी बीच देवो रिसोर्ट से आगे मई रोड पर अज्ञात बदमाशों ने चांदी से भरा थैला लूट लिया और भाग गए।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सादाबाद पुलिस ने बीती 27 मार्च को देवो रिसोर्ट से आगे मई रोड पर व्यापारी से पांच किलो चांदी लूटे जाने की घटना में वांछित आगरा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक किलो 50 ग्राम लूटी हुई चांदी और रैकी में प्रयुक्त हुए स्कूटर को बरामद किया गया है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि इस लूट को अंजाम देने वाले सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


गौर हो कि बीती 27 मार्च को ईश्वरी प्रसाद पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी ग्राम तसींगा सादाबाद अपने साथी राकेश कुमार के साथ चांदी लेने आगरा गए थे। वहां से करीब पांच किलोग्राम चांदी लेकर बाइक से अपने गांव आ रहे थे। इसी बीच देवो रिसोर्ट से आगे मई रोड पर अज्ञात बदमाशों ने चांदी से भरा थैला लूट लिया और भाग गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई और खुलासे के लिए स्वाट के साथ तीन टीमें लगाईं गईं। 

सीओ ने बताया कि दो अप्रैल को सरौठ बंबा श्रीनगर की पुलिया के पास से बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें अभियुक्त कन्हैया व चंदू उर्फ चंद्रकांत गोली लगने से घायल हुए, इनको गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक अन्य अभियुक्त पकड़ा गया। तीन अप्रैल को अभियुक्त कल्ला उर्फ कल्यान सिंह को जेल भेजा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त लाला उर्फ टिंकू पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला केसरी जलेसर रोड टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना जिला आगरा का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन


17 अप्रैल को सादाबाद पुलिस ने लाला उर्फ टिंकू को मई खंदौली मार्ग से राधे-राधे धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम लूटी हुई चांदी, एक स्कूटी बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी योगेश सिंह मय टीम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें