फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरी बालिका

Wed, 14 Jan 2026 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बंदरों का बढ़ता उत्पात लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी शिशुपाल की 12 वर्षीय पुत्री तानिया बंदर की घुड़की से डरकर छत से नीचे गिर गई। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन




बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद नगर पालिका बंदरों को पकड़वाने में विफल साबित हो रही है। कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने नगर पालिका सभागार में नगर पालिका के सभासद और कर्मचारियों के साथ बैठक में आश्वासन दिया था कि बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी और पकड़े गए बंदरों को पीलीभीत के जंगल में छोड़ा जाएगा।



अफसोस की बात है कि अभी तक प्रशासन या नगर पालिका ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे नगरवासियों में नाराजगी है। रोष जताने वालों में समाजसेवी विपिन वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, गिरीशमोहन गुप्ता, बाबर सिद्दीकी, राहुल, अमन महाजन, वैभव गुप्ता, परमात्मा त्रिवेदी, मनोज जादौन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें