संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव छौंक-ततारपुर में घर में खेल रही एक बच्ची को सर्प ने डंस लिया। आनन फानन में परिजन बच्ची को उपचार के लिए लेकर बागला जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम छौंक निवासी इरफान की पुत्री सोनम घर में खेल रही थी। अचानक घर में सांप निकल आया और बच्ची को डंस लिया। शोरगुल सुन कर परिवार के लोग मौके पर आ गए। सर्प को देख कर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन में बच्ची को लेकर हाथरस जिला अस्पताल आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।