फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान गेट से ओढ़पुरा तक बनेगा गौरव पथ

Sun, 09 Aug 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुरसान गेट से ओढ़पुरा तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग को अब गौरव पथ के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

बांस मंडी चौराहा से ओढ़पुरा तिराहा तक जाने वाले इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण के बाद सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के चलते मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब नगर पालिका ने इस मार्ग को नए सिरे से विकसित करने की योजना तैयार की है।
गौरव पथ के रूप में विकसित होने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ भी बनाया जाएगा। मार्ग की सुंदरता बढ़ाने के लिए पेंटिंग और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे सड़क का स्वरूप बदलने के साथ शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। नगर पालिका की योजना मार्ग को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की है, ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


जर्जर सड़क से मिलेगी निजात
वर्तमान में बांस मंडी चौराहा से ओढ़पुरा तिराहा तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई थी। गौरव पथ बनने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने के साथ ही शहर के एक प्रमुख मार्ग का स्वरूप भी बदल जाएगा।
नवयुग पालिका योजना के तहत सड़क को गौरव पथ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें