फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भकरौला में पांच माह की बच्ची को कीड़े ने काटा, फॉगिंग कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भकरौला में अज्ञात कीड़े का खौफ बरकरार है। बृहस्पतिवार को सुबह एक पांच माह की बच्ची को कीड़े के काटने पर जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। एसडीएम कोल ने गांव का निरीक्षण किया और शाम को नगर निगम की टीम से फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन




गांव के अमित कुमार ने बताया कि वह आज सुबह सात बजे के करीब उसकी पांच माह की बेटी हर्षिता उसकी गोद में खेल रही थी, तभी अचानक किसी कीड़े ने उसे काट लिया, जिससे वह जोरों से रोने लगी। तभी उसके जांघ पर देखा तो अज्ञात कीड़े के निशान दिखे। बच्ची आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।



कीड़े की दहशत की जानकारी पर एसडीएम कोल महिमा सिंह गांव में पहुंची और गांव का निरीक्षण करने के साथ लोगों से जानकारी की। उन्होंने लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। शाम को साढ़े सात बजे करीब एसडीएम के निर्देश पर पहुंची नगर निगम की टीम ने गांव में फॉगिंग की।
विज्ञापन




गांव के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दुबारा हवन आयोजित किया जाएगा। रात में जाहरवीर मंदिर पर पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात रहे गत दिवस विधायक कोल अनिल पाराशर ने गांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें