फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी एवं फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले में जीरो प्रगति वाली 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




डीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जिन लाभार्थियों का वेरिफिकेशन नहीं होगा उनको लाभार्थी नहीं माना जाएगा। अगस्त माह से उनको विभागीय योजनाओं के लाभ देने में समस्या आएगी। जनपद की 108 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रगति खराब होने के कारण अभी तक इन केंद्रों पर बहुत कम लाभार्थी का ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर किया गया है।



बाल विकास परियोजना ग्रामीण से 26 हसायन से 13, सादाबाद से 16, सिकंदराराऊ से 28 और सहपऊ से पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।




इससे पूर्व जनपद की 36 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी प्रगति खराब होने की वजह से मानदेय रोका जा चुका है। अब तक 144 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका जा चुका है। 50 फीसदी से कम की प्रगति वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें