फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बासौड़ा पूजन के लिए देवी मंदिरों में लगा मेला

Tue, 10 Mar 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सीयल खेडा ​स्थित शीतला माता मंदिर पर बासौडा पूजन को लगी भीड।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बासौड़ा का पर्व सोमवार को जिलेभर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहर के शीतला माता सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां देवी का पूजन कर श्रद्धालुओं ने बच्चों की कुशलता और दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन




भोर से ही श्रद्धालु शहर के शीतला माता मंदिर, भैरों बाबा मंदिर, पथवारी देवी और मसानी देवी मंदिर पहुंचने लगे। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने घर से पूजन सामग्री लाकर पहले परिवार के सदस्यों का उतारा किया। इसके बाद देवी प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया और ठंडे भोजन, हल्दी आदि सामग्री से माता की पूजा की।



पानी का छिड़काव कराया गया और नजर उतारने की परंपरा भी निभाई गई। कौड़ियों का दान किया गया और हरे चने (होरों) की खरीदारी की गई। अधिकांश परिवारों ने सोमवार को बासौड़ा पूजन किया, जबकि कुछ श्रद्धालु बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी यह पूजा करेंगे। मंदिरों के आसपास दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें