प्रत्येक सीएचसी पर एमओआईसी के अलावा तीन नियमित चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन सीएचसी मुरसान में महज एमओआईसी ही तैनात हैं। इनके अलावा नियमित चिकित्सक कोई नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान चिकित्सकों के अभाव से जूझ रहा है। यहां उपचार केे लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नियमानुसार प्रत्येक सीएचसी पर एमओआईसी के अलावा तीन नियमित चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन सीएचसी मुरसान में महज एमओआईसी ही तैनात हैं। इनके अलावा नियमित चिकित्सक कोई नहीं है। इस अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों के अभाव के कारण इन सभी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो मरीज बिना उपचार के ही लौट जाते है।
एमओआईसी डॉ. चंद्रवीर सिंह का कहना है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों को चिकित्सकों की तैनाती के लिए अवगत करा दिया है।