जिला अस्पताल में मची चीत्कार
हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी सोनी बदहवास हो गईं। सोनी भी सिपाही हैं, उनकी तैनाती एंटी-ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट में है। मनु अपनी पत्नी व चार साल के बेटे के साथ पुलिस लाइन में ही रह रहे थे। मोत की खबर मिलते ही वे होश खो बैठीं। मनु को आवाज लगाते हुए वे कई बार अचेत हो गईं। महिला थाना एसओ रितु तोमर व अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उनकी हालत देख पुलिस कर्मी अपने आंसू नहीं रोक सके। मनु के पिता देवेंद्र सिंह अत्री भी पुलिस विभाग से पिछले वर्ष ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी, सीओ लाइन, कोतवाली सदर व हाथरस गेट एसएचओ भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी। साथ ही परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा था।
फोन पर बात करते समय ट्रैक पार करने की आशंका
अचानक हुए इस हादसे को लेकर पुलिस कर्मी हैरान हैं। उनके अनुसार मनु रोजाना दूध लेने जाते थे, फिर अचानक कैसे हादसा हो गया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शी फोन पर बात करते समय ट्रैक पार करने की बात कह रहे थे, जबकि कुछ का कहना था कि कान में लीड लगी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।