फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव श्मशान में दफनाया

Thu, 22 Oct 2015 12:07 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। थाना क्षेत्र के ग्राम कंजौली निवासी 40 वर्षीय देशराज पुत्र फुलवन सिंह की लाश मई-खंदौली रोड स्थित पानी की टंकी के पीछे श्मशान में दबी हुई मिली। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर श्मशान में खुदाई कराके शव बरामद किया। देशराज 17 अक्तूबर की शाम को उधारी का पेमेंट लेने नौपुरा गया था और वापस नहीं लौटा था। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक देशराज अपनी अपनी बाइक नंबर यूपी 80 सीएम-5434 स्पलेंडर प्रो से नौपुरा गया था। वापस नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन कराई गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन पूर्व यहां से कुछ दूरी पर पुलिस को मृतक देशराज की चप्पलें मिली थीं। देशराज की बाइक और उसके मोबाइल फोन का अभी तक कुछ अता-पता नही हैं। लाश मिलने की जानकारी पर सीओ नरेंद्र देव, थाना प्रभारी एमएस भाटी और सहपऊ कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, रालोद नेता प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा खुदाई कराई गई तो देशराज का शव करीब 3 फीट की गहराई के नीचे मिल गया, जोकि सड़ी-गली हालत में था।
मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह पुत्र फुलवन सिंह ने थाने में अपने भाई देशराज के अपहरण की रिपोर्ट ग्राम नौपुरा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ करुआ पुत्र रामगोपाल, घनश्याम पुत्र निरंजन सिंह, भूरा जाटव पुत्र रामभरोसी के विरूद्ध दर्ज करायी थी। रिपोर्ट में कहा था कि इन लोगों पर देशराज के उधारी के पैसे थे, जिनसे वह पैसा लेने गया था।
विज्ञापन

सीओ नरेंद्र देव के मुताबिक देशराज के गले पर कटे का निशान था और संभवत: उसकी हत्या गला काटकर की गई है। नामजदों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही हैं। शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने अपहरण का यह मुकदमा अब 302 और 201 में तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें