फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगेगा बियर कैन का प्लांट

Fri, 03 Apr 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सलेमुपर ​औद्योगिक आस्थान।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विनीत चौरसिया
विज्ञापन


हाथरस। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सलेमपुर में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में अब बड़े निवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में एक प्रमुख कंपनी को बियर कैन निर्माण का प्लांट स्थापित करने के लिए 34 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना में करीब 3250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।




इस बड़े निवेश से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अनुमान है कि इस प्लांट के शुरू होने के बाद करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन





करीब एक माह बाद अन्य बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे इस क्षेत्र में और निवेश आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेश की शुरुआत हाथरस के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। आने वाले समय में यहां और कंपनियों के आने से जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को और बल मिलेगा। संवाद






साल के अंत तक तैयार हो जाएगा इन्फ्रास्ट्रक्चर

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र को पूरी तरह विकसित करने के लिए पानी, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि उद्योगों को संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। यहां चौड़ी सड़कों के निर्माण के साथ ही आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट तैयार किए जा रहे हैं। इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र को आधुनिकता प्रदान करते हुए मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन







औद्योगिक क्षेत्र की रूपरेखा

-कुल क्षेत्रफल : 499 एकड़
-प्रस्तावित प्लॉट : करीब 450

-चरणबद्ध तरीके से होगा आवंटन

-बड़े व मध्यम उद्योगों को मिलेगा अवसर






निवेश से जिले को होंगे ये लाभ

-स्थानीय युवाओं को रोजगार

-औद्योगिक विकास को बढ़ावा

-व्यापार और अर्थव्यवस्था में तेजी

-आसपास के क्षेत्रों का भी विकास






वर्ष 2026 के अंत तक नए सलेमपुर को सुविधा युक्त बना दिया जाएगा। सामान्य आवंटन के लिए करीब एक माह का इंतजार करना होगा, लेकिन अभी हमने एक कंपनी को 34 एकड़ जमीन का आवंटन किया है, जिससे करीब दो हजार लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा।
-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें