फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व सैन्यकर्मी की बाइक से एक लाख रुपये से भरा थैला पार

Sat, 07 Nov 2026 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बे के जवाहर बाजार में बृहस्पतिवार को खरीदारी करने पहुंचे एक पूर्व सैन्यकर्मी की बाइक से अज्ञात चोर एक लाख रुपये से भरा थैला ले गए। थैले में बैंक की पासबुक भी रखी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर पूर्व सैन्यकर्मी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

गांव ऊंचागांव निवासी यशपाल सिंह फौजी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पेंशन लेने और अपनी मां के बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए सादाबाद स्थित स्टेट बैंक गए थे। दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपनी मां के खाते से निकाले गए एक लाख रुपये बाइक में बंधे थैले में रख दिए, जबकि अपने खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये जेब में रख लिए।
इसके बाद वह घरेलू सामान खरीदने के लिए जवाहर बाजार पहुंच गए। इस दौरान अज्ञात लोगों ने मौका पाकर बाइक में बंधे थैले को चोरी कर लिया। कुछ देर बाद थैला गायब मिलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया थैला बाइक से गिरने की बात सामने आई है, जिसमें सब्जी भी भरी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें