फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
सासनी। कस्बा के मोहल्ला अजीत नगर में चोरों ने एक शिक्षक के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आंकलन शिक्षक के लौटने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन

कस्बा के अजीत नगर निवासी संजय जैन केएल जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ देहरादून गए थे। शुक्रवार की सुबह जब पड़ोसियों ने उनके गेट का दरवाजा खुला देखा तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें और पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
कोतवाली निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि अभी तक घर से चोरी गए सामान की सही जानकारी नहीं हो पाई है। इसका पता शिक्षक के लौटने पर ही चल सकेगा। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें