फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव पर लाठीचार्ज क्यों अब बताएगी दिल्ली पुलिस

Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। दिल्ली के रामलीला मैदान में पिछले साल अनशन पर बैठे योग गुरु बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में मांगी गईं सूचनाएं दो हफ्ते में उपलब्ध करानी होंगी। केंद्रीय सूचना आयुक्त ने शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट की दूसरी अपील पर दिल्ली पुलिस को यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पिछले साल भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में धरने पर बैठे बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर 4 और 5 जून की आधी रात को लाठीचार्ज किया था। इस घटना की देश में चौतरफा निंदा हुई थी। शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट गौरव अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस से पिछले साल ही 7 जून को आरटीआई के तहत पूछा था कि पुलिस ने किसके आदेश पर और किस कारण से रामलीला मैदान में मौजूद बाबा तथा उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। निर्धारित समय के बाद जब सूचनाएं नहीं मिलीं तो प्रथम अपील करने पर दिल्ली पुलिस ने एक्टिविस्ट को सिर्फ यह बताया कि 4 जून को रामलीला मैदान से किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के बारे में कोई भी प्रार्थना पत्र बाबा रामदेव द्वारा रिसीव नहीं कराया, जबकि अन्य सवालों पर दिल्ली पुलिस ने चुप्पी साध ली। अब द्वितीय अपील पर केंद्रीय सूचना आयुक्त सुषमा सिंह ने दिल्ली पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं, जिसके बाद देश को हिला देने वाले इस घटनाक्रम के कई अहम सवालों के जवाब देशवासियों को मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें