फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कराए दो हजार कोरे कागजों पर दस्तखत

Fri, 31 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की शिकायत करने वाले अश्वनी शर्मा ने अब विधायक देवेंद्र अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

यहां एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शर्मा ने कहा है कि देवेंद्र अग्रवाल ने उससे दो हजार खाली कागजों पर दस्तखत करा लिए हैं। इनमें कुछ शपथ पत्र भी शामिल हैं। शर्मा ने यहां पत्रकारोें को बताया कि लोकायुक्त के समक्ष परिवाद 360-2012 अश्वनी शर्मा बनाम रामवीर उपाध्याय दाखिल किया था। इस परिवाद में वर्तमान सादाबाद के विधायक देवेंद्र अग्रवाल द्वारा रामवीर उपाध्याय व उनके परिवार के सदस्योें के संबंध में अभिलेख उपलब्ध कराए थे। इस पर लोकायुक्त ने अपना निर्णय दे दिया था। उस समय अग्रवाल ने आश्वासन दिया था कि इस परिवाद में वह उसका पूरा सहयोग करेंगे। शर्मा ने बताया कि विधायक ने उससे दो हजार खाली पेपरों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। इसमें कई खाली शपथ पत्र भी शामिल हैं। उसकी आईडी की फोटो कॉपी व फोटो भी एकत्रित कर ली। यही नहीं उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वकीलों के वकालतनामों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। उसने आरोप लगाया कि अब उसे जानकारी हुई है कि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। सवाल पूछने पर उसने बताया कि इस बारे में वह जल्दी ही सबूत पेश करेगा। उसने अपनी शिकायत की एक कॉपी प्रमुख सचिव गृह व स्थानीय अधिकारियों को भी दी है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अग्रवाल का कहना है कि उक्त शिकायतकर्ता अश्वनी शर्मा ने एक साजिश के तहत यह आरोप उन पर लगाए हैं। उनका इससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें