हाथरस। रोटरी क्लब हाथरस सिटी के तत्वावधान में मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न रोगों से पीड़ित 645 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके राजू और डॉ. एमसी गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
शिविर में डॉ. शमीना अशफाक, डॉ. अमरीन सिंह, डॉ. नीरव शर्मा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. वरुण गुप्ता, डॉ. गौरव महेश गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. वैभव भौतिका, डॉ. पवन गुप्ता आदि चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में मरीजों की ईसीजी, बीपी और ब्लड शुगर की जांच भी मुफ्त की गई। शिविर में हृदय रोग के 180, स्त्री रोग की 40, 120 जनरल फिजीशियन, 50 शुगर, 175 नेत्र रोग, 90 दंत रोग, 10 मरीज ओरल एवं मैक्लोफेशियन, 6 कटे होंठ, 4 जबड़े की विकृति, 120 हड्डी, जोड़ रोग और चार मरीज कैंसर रोग से ग्रसित पाए गए। 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन आईओएल विधि द्वारा राजकीय चिकिल्सालय में होगा। मरीजों को दवाएं भी वितरित की र्गइं। शिविर में क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, राकेश गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राम अग्रवाल, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. नितिन मिश्रा, राजेंद्र सिंह, प्रवीन गोयल, सूर्यकांत गुप्ता, अनुरोध शर्मा, शैलेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेंद्र रावत, मुकेश रावत, रूपेश गर्ग, मुकुंद सेकसरिया, पीसी छावड़ा आदि का सहयोग रहा। मनोज अग्रवाल और डॉ. रघुकुल तिलक दुबे ने सभी का आभार जताया।