फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शनों को लगी भीड़

Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बृज वसुंधरा के पूज्य संत पं. गया प्रसाद जी महाराज के 122वें जन्म जयंती महोत्सव के चौथे दिन भी भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। बुधवार की सुबह मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में तालाब चौराहा राम मंदिर से प्रभात फेरी संकीर्तन करते हुए गोपाल धाम पहुंची। संकीर्तन में महिला व पुरुष भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए साथ चल रहे थे। संकीर्तन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गोवर्धन धाम से आए गिरिराज जी महाराज का अभिषेक हुआ। अभिषेक में सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया। गोपाल धाम में शाम के समय हुई भजन संध्या में काफी संख्या में लोगों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। जन्मोत्सव में भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला सजाए गए। छप्पन भोग के दर्शन करने के लिए देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं. सुरेश चंद्र मिश्राचार्य, भोला शंकर शर्मा, दाऊदयाल वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, विजयकुमार वारदाने वाले, हरीश अग्रवाल, गुलशन सूरी, हरीश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मदन अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, उमेश शर्मा सहित काफी श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें