फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-सेवक को बंधक बना आश्रम पर लूटपाट

Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अलीगढ़ रोड पर नहर के निकट बदमाशों ने शनिवार की रात्रि में मानव उत्थान सेवा समिति के आश्रम में घुसकर वहां दो लोगों को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और हजारों की नकदी लूटकर ले गए। यह आश्रम सतपाल महाराज की समिति का है। जैसे-तैसे इन दोनों ने खुद को बंधनमुक्त किया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना हाथरस गेट में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर नहर के निकट सतपाल महाराज का मानव उत्थान सेवा समिति का आश्रम है। शनिवार की रात्रि में कुछ बदमाश आश्रम में घुस आए। आते ही बदमाशों ने वहां सो रहे महात्मा गरिमानंद और सेवक गंगाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन दोनों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने इन्हें बंधक बना लिया और वहां से करीब 30 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान छीन लिया। बदमाश वहां से बड़ी आसानी से भाग गए। इन दोनों ने खुद को जैसे-तैसे बंधनमुक्त किया। इसकी जानकारी मिलने पर वहां लोग भी एकत्रित हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस भी आश्रम पर पहुंच गई। पुलिस को लूटपाट की तहरीर दी गई है। एसओ हाथरस गेट नित्यानंद का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें