फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान के सर्राफ की हत्या-लूट का खुलासा

Wed, 22 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस ने मुरसान कस्बे में सर्राफ सोनू की हत्या और लूट की वारदात का खुलासा कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने असलहे और नकदी भी बरामद की है। पुलिस को इस वारदात में शामिल मास्टरमाइंड सहित दो की तलाश है। पुलिस के अनुसार जो शातिर बदमाश इन वारदात में शामिल थे, वह अक्सर सोनू की दुकान से आभूषणों की खरीद-फरोख्त करते थे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह बदमाशों ने मुरसान कस्बे में सरेशाम एक सर्राफ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उससे लाखों की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तीन दिन तक कस्बे का बाजार बंद रखकर प्रदर्शन भी किया था। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी दीपिका तिवारी ने कई टीमें लगाई थीं। तत्कालीन मुरसान प्रभारी को निलंबित भी कर दिया था। अब पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया है। मुरसान थानाध्यक्ष अशोक कुमार और सासनी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने हनुमान चौकी के पास लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अलीगढ़ से आ रहे चार बाइकर्स को पकड़ लिया। पूछताछ में इनके पास से पुलिस ने 9 एमएम की देशी पिस्टल और तीन तमंचे भी बरामद किए। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम गौरव सिंह निवासी रफायतपुर गोंडा अलीगढ़, दिनेश चौधरी उर्फ छोटू निवासी इगलास, राहुल निवासी बेरा थाना मांट जिला मथुरा, केशव उर्फ केसू उर्फ किशन निवासी रजावल गोंडा अलीगढ़ बताए। इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन भी मिले।
विज्ञापन

एसपी दीपिका तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया है कि उन्होंने अपने साथी नरेंद्र निवासी पायंदापुर थाना गोंडा की मुखबिरी पर नरेंद्र और करुआ के साथ मिलकर यह वारदात की। वारदात करने से पहले कई दिनों तक भौगोलिक स्थिति समझी। उसके बाद 21 सितंबर को सोनू की घेराबंदी कर ली। बदमाशों पर अपाचे और पल्सर मोटरसाइकिल थी। दो बदमाश गौरव ओर छोटू तो सोनू के के घर से पहले और नरेंद्र और करुआ उसके घर के आगे लग गए। जैसी ही सोनू अपने भाई के साथ एक्टिवा स्कूटर पर आया। वैसे ही उसे बदमाशों ने स्कूटर से गिरा दिया। सोनू के साथ बैठा उसका भाई पड़ोस के घर में घुस गया, जबकि नरेंद्र ने पास आकर सोनू से थैला छीनने की कोशिश की। सोनू ने विरोध करने पर छोटू ने उसे गोली मार दी। उसके बाद यह सभी जवार गांव होते हुए बेसवां की तरफ भाग गए। गिरफ्तार बदमाशों गौरव ओर छोटू की निशानदेही पर पुलिस ने 39 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गौरव और नरेंद्र सर्राफ सोनू के यहां से आभूषणों की खरीदारी आदि के लिए आते रहते थे और तभी इन्होंने यह यह योजना बनाई। एसपी के मुताबिक इनसे साथ पकड़े गए राहुल और केशव भी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन्होंने भी अलीगढ़ के इगलास और खैर में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब नरेंद्र और करुआ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें