सिकंदराराऊ। एटा मार्ग स्थित गांव अमृतपुर असदपुर में रविवार को धान के खेत में मिली लावारिस लाश की शिनाख्त बबलू निवासी पटियाली कासगंज के रूप में हुई है। छानबीन में पता चला है कि बोलेरो चालक बबलू शनिवार को बैंक मैनेजर को गाड़ी में लेकर आगरा गया था। वहां से खाली लौटते समय बदमाशों ने गाड़ी लूट ली और बबलू की हत्या कर शव को यहां फेंकदिया।
बता दें कि बबलू पुत्र ज्ञान सिंह शनिवार को पटियाली की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को भाड़े पर गाड़ी में बिठाकर आगरा छोड़ने गया था। उन्हें छोड़कर रात्रि नौ बजे यह वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों के चंगुल में बोलेरो फंस गई। उसके पश्चात बबलू को उन्होंने किस तरह मारा कैसे, फेंका का पता पुलिस विवेचना में ही चल पाएगा। पोस्टमार्टम होने के पश्चात लाश जब फ्रिज होने अलीगढ़ जा रही थी। तभी बबलू के परिजन आ गए और उसकी शिनाख्त करने के पश्चात लाश को अपने साथ पटियाली ले गए। पीएम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाना आया है।