फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के नमूने लिए, दो दुकानें सीज

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के पटा चौराहा और गांव रतिभान गढ़ी में अवैध रूप से संचालित डीजल बेचने की दुकानों पर एसडीएम और डीएसओ ने संयुक्त रूप से छापा मारा। डीजल में मिलावट की जांच कराने के लिए नमूने भी लिए। दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है। बाहर पडे़ डीजल से भरे ड्रमों और अन्य सामान को भी स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। डीएम से इन दोनों की खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि मुरसान क्षेत्र में काफी समय पहले पटा चौराहा और गांव रतिभान गढ़ी गांव में दो पेटी डीलर के लाइसेंस थे, किंतु शासन ने लंबे समय से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इससे यह लाइसेंस खुद ही कालातीत हो चुके हैं, किंतु पूर्व में पेटी डीलर रहे इन लोगों के परिजनों ने कुछ दिन दुकान बंद करने के बाद अब फिर से अवैधानिक रूप से इन डीजल बेचने की दुकानों को संचालित कर लिया। इसकी शिकायत मिलने पर डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय एवं एसडीएम सदर बृजकिशोर दुबे ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। एक दुकान तो अधिकारियों को खुली मिली, जबकि एक दुकान पर ताला लगाकर दुकान संचालक भाग गए। इन दोनों दुकानों के बाद डीजल से भरे हुए ड्रम छापेमार दल ने मौके पर ही बरामद कर लिए। डीजल की नाप करने के लीटर आदि भी मौके पर बरामद हुए। छापेमार दल ने दोनों दुकानों पर मिले सामान का जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों को इस समान की सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई। डीएसओ ने इन दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से परमीशन मांगी है। दोनों दुकानों को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें