फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों समेत तीन की मौत

Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कासगंज मार्ग पर मंगलवार को दो सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन की मौत हो गई। सुबह अगसौली बाइक पर जा रहे दो छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ भेज दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया है। दूसरी दुर्घटना दोपहर अगसौली चौराहे पर हुई, जहां एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव सराय निवासी विजय पुत्र राम प्रकाश और पंकज कुमार पुत्र नाथूराम बाइक से कासगंज मार्ग स्थित ग्राम अगसौली किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वो नगला जलाल बिजली घर के पास पहुंचे वैसे ही कासगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। दोनों को सीएचसी भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल में इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना जैसे ही गांव में आई हाहाकार मच गया। दोनों युवक डिग्री कालेज के विद्यार्थी थे। दूसरी दुर्घटना अगसौली चौराहे पर हुई यहां पर अज्ञात वाहन ने दोपहर करीब तीन बजे रौंद दिया। इसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इसकी कलाई पर नरेंद्र नाम गुदा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें