फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मिलीं बीयर की बोतलें, गुरुजी निलंबित

Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड हसायन के दो शिक्षकों को निलंबित किया है। एक शिक्षक पर विद्यालय में बीयर का सेवन करने के आरोप का आरोप है। सबूत के तौर पर विद्यालय में बीयर की खाली बोतलें भी पाई गई हैं। दूसरे शिक्षक पर निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने एवं एमडीएम, यूनीफार्म एवं पाठक पुस्तकों का वितरण न करने के अरोप हैं।
विज्ञापन

उप बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक एमडीएम ने विगत दिनों विकास खंड हसायन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वरुण कुमार अग्निहोत्री विद्यालय में अनुपस्थिति मिले। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापकों से फर्जी हस्ताक्षर कराकर अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कराया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 246 विद्यार्थियों में से मात्र 07 उपस्थित थे। जिला समन्वयक एमडीएम के 30 जनवरी 2013 के निरीक्षण के दौरान भी एमडीएम रजिस्टर में उपस्थिति से अधिक छात्र संख्या दर्शाकर वित्तीय अनियमिता पाई गई थी। बच्चों को यूनिफार्म तथा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण न कराना पाया गया तथा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों को अनावश्यक रूप से रसोई घर में रखना तथा पांच बीयर की खाली बोतलें विद्यालय में पाई गई। विद्यालय के एक ही कक्ष में शिक्षण कार्य किया जा रहा था। विद्यालयों के अन्य कक्षों की सफाई भी नहीं कराई गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया।
जबकि प्रधान अध्यापक अगसोई सुभाष चंद शर्मा पर आरोप हैं कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की। इतना ही नहीं, तहसील दिवस के दौरान उक्त शिक्षक द्वारा अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी किया गया। जिसके चलते उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दोनों शिक्षकों को उन्हीं मूल विद्यालयों में ही आगामी आदेशों तक संबद्ध कर दिया गया है। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। दोनों शिक्षकों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। जिससे उक्त शिक्षकों के खिलाफ विधिवत रूप से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

विभागीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य में लापरवाही एवं अनियमिता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी परिषद के नियमों का उल्लंघन करेगा विधिवत रूप से कार्रवाई होगी। परिषदीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ही दोनों शिक्षकों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें