फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाम आठ बजे तक रिजर्वेशन

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन हाथरस सिटी पर अब तक दिन में दो बजे तक मिलने वाला रिजर्वेशन अब शाम 8 बजे तक मिलेगा। अधिकारियों के निर्देश के बाद शुक्रवार से रिजर्वेशन काउंटर शाम आठ बजे तक हुए। इससे यात्रियों को आरक्षण के लिए अब अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन हाथरस सिटी से एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण के लिए रिजर्वेशन काउंटर संचालित था, लेकिन इस काउंटर से अब तक आरक्षण केवल दोपहर दो बजे तक ही मिलता था। इससे यात्रियों को कई बार रिजर्वेशन के लिए जनपद से बाहर जाने के लिए भी मजबूर होना पड़ता था। कुछ लोग तो स्टेशन पर भीड़ भाड़ से बचने के लिए प्राइवेट एजेंटों के माध्यम से ही रिजर्वेशन प्राप्त कर रहे थे, लेकिन अब रिजर्वेशन के लिए इधर-उधर भटकने वालों को राहत मिल जाएगी। सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया ने अब सिटी स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक पीके अग्रवाल को शाम आठ बजे तक स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने हाथरस सिटी स्टेशन पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
- सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया द्वारा स्टेशन पर रिजर्वेशन सुविधा दोपहर दो बजे तक के स्थान पर शाम 8 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार से ही यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके अग्रवाल, वाणिज्यकर अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें