फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के बाद युवक को मार डाला

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। कस्बा मुरसान में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला। इस युवक को लोगों ने विवाहिता के घर से पकड़ा था।
विज्ञापन

सावित्री पुत्री उदयवीर सिंह निवासी मुरसान कस्बा निकट सीएचसी की शादी तीन साल पहले हाथरस के आवास-विकास कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर विवाहिता का ससुरालियों से विवाद हो गया। दो साल से सावित्री अपने पिता के घर ही रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह घर में अकेली थी, जबकि अन्य परिजन कहीं गए थे। सावित्री के पिता उदयवीर के मुताबिक, रात करीब नौ बजे जब वह घर लौटे तो एक युवक घर से निकल रहा था। उदयवीर ने युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इतने में आसपास के लोग वहां आ गए। घर की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो उदयवीर के हाथ-पांव फूल गए। एक कमरे में सावित्री की लाश पड़ी थी। इसी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद युवक को हत्यारा समझकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। लोगों की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर मुरसान पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल युवक को गंभीर हालत में बागला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान राजेश निवासी पीहुरी मुरसान के रूप में हुई है। एसपी हैप्पी गुप्तन का कहना है कि मामले की पूरी तरह से छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया यह मामला दहेज हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें